Monday, December 31, 2018

बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्‍स 36,050 के पार

सप्‍ताह के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार एक बार फिर बढ़त के साथ बंद हुए. शुक्रवार को प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 269.44 अंकों की तेजी के साथ 36,076.72 पर और निफ्टी 80.10 अंकों की तेजी के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ. इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 104.71 अंकों की तेजी के साथ 35,911.99 पर खुला. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 41.15 अंकों की तेजी के साथ 10,820.95 पर खुला.

दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,194.78 के ऊपरी स्तर और 35,911.99 के निचले स्तर को छुआ. जबकि निफ्टी ने 10,893.60 के ऊपरी और 10,817.15 के निचले स्तर को छुआ.  बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही. बीएसई का मिडकैप सूचकांक 141.92 अंकों की तेजी के साथ 15,360.21 पर और स्मॉल कैप सूचकांक 123.82 अंकों की तेजी के साथ 14,605.69 पर बंद हुआ. बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही.  इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 157.34 अंक या 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 35,807.28 अंक पर बंद हुआ. जबकिृ निफ्टी 49.95 अंक या 0.47 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,779.80 अंक पर बंद हुआ.

रुपये का हाल

वहीं रुपये की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 30 पैसे बढ़कर 70.05 पर खुला. मुद्रा कारोबारियों के अनुसार कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के अलावा अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर पड़ने और विदेशी पूंजी के निवेश से भी रुपया मजबूत हुआ है.

सरकार ने टीएचडीसीआईएल, टीसीआईएल और रेलटेल सहित 6 सार्वजनिक उपक्रमों को सूचीबद्ध करने का फैसला किया है. ये उपक्रम इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (आईपीओ) लाएंगे. वहीं केआईओसीआईएल को फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (एफपीओ) लाने की अनुमति दी गई है.

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को बताया कि मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने छह सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराने की अनुमति दे दी है. सीसीईए की गुरुवार को हुई बैठक में 6 सार्वजनिक उपक्रमों द्वारा आईपीओ लाने की मंजूरी दी गई. एक सार्वजनिक उपक्रम के एफपीओ की अनुमति दी गई है.

जिन 6 कंपनियों के आईपीओ आने हैं उनमें टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स (इंडिया) लि. (टीसीआईएल), रेलटेल कॉरपोरेशन इंडिया लि., नेशनल सीड कॉरपोरेशन इंडिया लि. (एनएससी), टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लि. (टीएचडीसीआईएल), वॉटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लि. (वैपकॉस) और एफसीआई अरावली जिप्सम एंड मिनरल्स (इंडिया) लि. (एफएजीएमआईएल) शामिल हैं.वहीं,  कुद्रेमुख आयरन ओर कंपनी (केआईओसीएल) एफपीओ लेकर आएगी.

प्रसाद ने कहा कि इन सार्वजनिक उपक्रमों की सूचीबद्धता से उनकी क्षमता और मूल्य को दोहन करने में मदद मिलेगी. प्रसाद ने बताया कि वित्त मंत्री, सड़क परिवहन एवं पोत परिवहन मंत्री, संबंधित मंत्रालय के मंत्री वाला एक वैकल्पिक तंत्र केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) की सूचीबद्धता के लिए विनिवेश के तरीके, कितना विनिवेश किया जाना है, मूल्य और समय तय करेगा. इसमें वे सार्वजनिक उपक्रम भी शामिल हैं जिन्हें भविष्य में सूचीबद्ध किया जाना है.

Monday, December 17, 2018

पार्टी के दौरान हुए झगड़े में दोस्तों ने क‍िया दोस्त का कत्ल

साउथ ईस्ट दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में तो दोस्तों ने ही पार्टी के दौरान अपने दोस्त की चाकू मार कर हत्या कर दी. वारदात शुक्रवार देर रात की है. पीड़ित लड़के शिवम के घरवालों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात पड़ोस में रहने वाले 3-4 लड़के घर आए और शिवम उन्हीं के साथ घर से निकल गया.

शिवम घर में थोड़ी देर में ही वापस आने की बात कह कर गया था लेकिन जब देर रात तक शिव नहीं आया तो शिवम के घरवालों ने उसे तलाशना शुरू किया. इसी दौरान पता लगा कि शिवम को चाकू मारा गया है, घरवालों ने देखा कि शिवम को बड़ी बेरहमी से कई बार चाकू मारा गया था, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया.

पुलिस का कहना है कि सभी दोस्त पार्टी करने के लिए निकले थे, और पार्टी के दौरान ही उनकी आपस में किसी बात पर कहासुनी शुरु हुई. फिर किसी लड़के ने शिवम पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए, जिससे शिवम की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद से ही शिवम के दोस्त घर से गायब हैं.

पुलिस का कहना है कि सभी की तलाश की जा रही है ताक‍ि पता लग सके कि किसने और क्यों शिवम की हत्या की. गोविंदपुरी थाना पुलिस ने इस मामले में कत्ल का केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश के सामने दो पक्ष हैं, एक पक्ष सत्य और सुरक्षा का है, दूसरा पक्ष उन ताकतों का है जो किसी भी कीमत पर देश को कमजोर करना चाहते हैं. कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारी सेनाओं को मजबूत नहीं होना देना चाहते हैं, ऐसे लोगों की कोशिशों को किन देशों से समर्थन मिल रहा है देश देख रहा है. भाषण यहां दिया जाता है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं.

बता दें कि यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा उनसे पहले भी नेहरू-गांधी परिवार का राजनीतिक दुर्ग रहे रायबरेली पीएम मोदी पहली बार पहुंचे. रायबरेली पहुंचने पर पीएम मोदी ने सबसे पहले मॉडर्न कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने यहां पर 1100 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण तथा शिलान्यास किया.

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वायुसेना को कभी मजबूत नहीं होने दिया. रक्षा सौदे के मामले में कांग्रेस का इतिहास क्वात्रोची मामा का रहा और कुछ दिन पहले एक और आरोपी मिशेल चाचा को लाया गया है और हमने देखा है कि कांग्रेस कैसे इनको बचाने के लिए अपना वकील अदालत में भेजी. कांग्रेस क्या इसलिए भड़की हुई है क्योंकि बीजेपी सरकार जो रक्षा सौदे कर रही उसमें क्वात्रोची मामा और मिशेल अंकल नहीं हैं.

肺炎疫情在纽约:抗疫前线的24小时

上周二,新冠 肺炎 疫情在美国 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在...