Thursday, January 24, 2019

पाक कप्तान सरफराज ने माफी मांगी, कहा- मैंने किसी पर निजी कमेंट नहीं किया था

दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी एंडिले फेहुलक्वायो पर नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने ट्वीट कर माफी मांगी है। उनका कहना है कि उन्होंने किसी पर निजी टिप्पणी नहीं की थी। नस्लीय टिप्पणी की घटना बुधवार को पाकिस्तान-दक्षिण अफ्रीका वनडे के दौरान की है। उस मैच में 37वें ओवर के दौरान सरफराज ने विकेट के पीछे से फेहुलक्वायो से कहा, ‘अबे काले, तेरी अम्मी आज कहां बैठी हैं? क्या पढ़वा के आया है आज?’

शोएब अख्तर ने माफी मांगने की सलाह दी थी
सरफराज की इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हुई। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने ट्वीट कर उन्हें सार्वजिनक रूप से माफी मांगने की सलाह दी थी।

इसके बाद सरफराज ने ट्वीट किया, ‘मेरी हताशा में हुए मुझसे अपराध के लिए मैं ईमानदारी से हर व्यक्ति से माफी मांगना चाहता हूं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान दुर्भाग्यवश स्टम्प के माइक के कारण यह सार्वजनिक हो गई।’

उन्होंने लिखा, ‘मैंने किसी पर निजी टिप्पणी नहीं की थी। निश्चित रूप से मेरा किसी को भी परेशान करने का इरादा नहीं था। मेरा वह मतलब नहीं था, जैसा विरोधी टीम या क्रिकेट प्रशंसकों ने सुना, समझा या दूसरों को बताया।’

सरफराज ने कहा, ‘मैं पहले भी दुनिया भर के अपने साथी क्रिकेटर्स के शानदार प्रदर्शन की सराहना करता रहा हूं और भविष्य में भी करता रहूंगा। मैं मैदान और उसके बाहर हमेशा उनका सम्मान और आदर करता रहूंगा।’

आईसीसी ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की
हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) एंटी रेसिजम पॉलिसी के तहत सरफराज अहमद के खिलाफ प्रतिबंध लगाएगी या नहीं?

वैसे दक्षिण अफ्रीकी टीम के मैनेजर मोहम्मद मूसाजी ने पुष्टि की कि मैच अधिकारियों और आईसीसी ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा, ‘आईसीसी ने घटना की जांच के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है।’

जापान की नाओमी ओसाका और चेक गणराज्य की पेट्रा क्वितोवा ने गुरुवार को यहां साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में वुमन्स सिंगल्स के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल हुईं हैं। ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचने वाली एशिया की दूसरी टेनिस खिलाड़ी हैं। उनसे पहले चीन की ली ना ने तीन बार (2011, 2013, 2014) इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। ली 2014 में चैम्पियन भी बनी थीं। उधर, मेन्स सिंगल्स में स्पेन के राफेल नडाल ने खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।

क्वितोवा किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में तीसरी बार पहुंचीं
क्वितोवा ने पहले सेमीफाइनल में अमेरिका की डेनियला कोलिंस को 7-6, 6-0 से हराया। इससे पहले क्वितोवा का ऑस्ट्रेलियन ओपन में सबसे अच्छा प्रदर्शन 2012 में रहा था। तब वे सेमीफाइनल में पहुंची थीं। 

दुनिया की 8वें नंबर की महिला टेनिस खिलाड़ी क्वितोवा किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में तीसरी बार पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने 2011 और 2014 में विम्बलडन फाइनल खेला था और दोनों बार चैम्पियन बनीं।

मैच के दौरान क्वितोवा ने दो और कोलिंस ने एक ऐस लगाए, जबकि दोनों खिलाड़ियों ने एक-एक डबल फाल्ट किए। वहीं, क्वितोवा ने पांच और कोलिंस ने चार बेजा गलतियां कीं।

क्वितोवा ने 13 विनर और एक विनिंग रिटर्न लगाया। वहीं, कोलिंस चार विनर ही लगा पाईं। इसी तरह क्वितोवा पांच में से तीन ब्रेक पॉइंट पर अंक हासिल करने में सफल रहीं। वहीं, कोलिंस कोई अंक नहीं पा पाईं।

No comments:

Post a Comment

肺炎疫情在纽约:抗疫前线的24小时

上周二,新冠 肺炎 疫情在美国 伴随武汉解封, 色情性&肛交集合 中国的新冠肺炎疫 色情性&肛交集合 情似乎正在告 色情性&肛交集合 一段落,人们的 色情性&肛交集合 生活逐渐恢复正常。 色情性&肛交集合 但一本关于 色情性&肛交集合 关于中国疫情的书 色情性&肛交集合 籍却在...